राजगढ़/खिलचीपुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

राजगढ़/खिलचीपुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

राजगढ़ जिले में अपराधियों पर नियंत्रण रखने तत्परता से कार्यवाही जारी है, जिसके चलते थाना खिलचीपुर की पुलिस टीम ने एक लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..आपको बता दें जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व में खिलचीपुर थाना प्रभारी मुकेश गौड़ और उनकी टीम ने तत्परता दिखा कर पिछले दिनों खिलचीपुर क्षेत्र से सोने की बाली लूटकर ले जाने वाले लुटेरों को गिरफ्त में लिया है...दरअसल कुछ दिन पहले फरियादी ने थाना खिलचीपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ शराब पिलाकर सोने की बाली लूट ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई की थी। वहीं शिकायत मिलने पर टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए 5 दिवस के भीतर ही आरोपी राधा को उसके घर से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार की सोने की बाली को बरामद किया गया है।आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी खिलचीपुर, उप निरीक्षक मुकेश गौड़, आदि, की अहम भूमिका रही।