तीसरे T20 में जिस सूर्या की सुनामी के सामने श्रीलंका के गेंदबाज़ हांफने लगे थे उसी सूर्या को रोहित ने अपनी कप्तानी में पहले वन डे से ड्राप कर दिया...जिस सूर्या का लोहा पूरी दुनिया ने माना उस सूर्या को पहले वन डे में पानी पिलाने का काम दिया गया... हिंदुस्तान के लगभग हर घर मे क्रिकेट देखा जाता है..समय समय पर लोगों की क्रिकेट देखने की वजह रही है..1983 में जब कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्डकप जीता था उसका बाद पूरा देश कपिल देव का खेल देखने के लिए टीवी से चिपक कर बैठ जाता था..जिन घरों में टीवी नहीं था वहां रेडियो पर कमेंट्री के जरिये मैच का हाल सुना जाता था..कपिल देव के सन्यास लेने के बाद सचिन लोगों के दिल में छा गए..वो क्रिकेट के भगवान बन गए..सचिन तेंदुलकर करोडों क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट देखने की वजह रहे..सहवाग ने भी ताबड़तोड़ खेल दिखाकर कई सालों तक देश के क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन किया...दोनों के जाने के बाद कोहली ने ताबड़तोड़ खेल दिखाया..एक समय जब उनके बल्ले से शतक पे शतक निकल रहे थे तब वो सचिन और सहवाग के बाद क्रिकेट देखे जाने की वजह बन गए..हालांकि आज भी कोहली टीम में हैं लेकिन आज लोग कोहली को नहीं सूर्या को देखना चाहते हैं..पिछले 1 साल में T20 में जिस तरह से सूर्या ने ग़दर मचाया है उसे देखकर दुनिया हैरान है...2 दिन पहले ही सूर्या ने राजकोट के मैदान श्रीलंका के गेंदबाज़ों की इस तरह पिटाई की सात समंदर पार बैठे लोग भी ट्वीट करके बोलने लगे बस करो सूर्या..इस मैच के बाद कई दिग्गजों ने सूर्या की तारीफ में कसीदे पढ़े लेकिन आज उसी सूर्या को रोहित शर्मा ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया..सूर्या इस समय सबसे फिट क्रिकेटर हैं ..सूर्या को आराम देने का बहाना कहकर ना तो कप्तान बच और ना कोच ..क्योंकि सूर्या को आराम की जरूरत ही नहीं..पहले वन डे से रोहित शर्मा ने सूर्या के साथ साथ ईशान किशन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया...पहले वन डे में जहां करोड़ों लोग मान रहे थे कि ईशान जरूर ओपनिंग करते नज़र आएंगे उन करोड़ों लोगों के अरमान पर रोहित शर्मा ने एक दिन पहले ही पानी फेर दिया था..मैच से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा था