#Samstipur पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में जब्त की शराब,मौके से कारोबारी फरार।

#Samstipur पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में जब्त की शराब,मौके से कारोबारी फरार।

पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में जब्त की शराब,मौके से कारोबारी फरार। पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना पुलिस ने थाना से करीब 4 किमी दूर शोभेपुरा गांव के पास से मंगलवार की देर रात ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी व चालक अंधेरा का फायदा उठातें हुए फरार हो गया। बरामद विदेशी शराब करीब 720 कार्टून कुल 6399 लीटर है एसडीपीओ सहियार अख्तर ने बताया कि दूसरे प्रदेश की तरफ से ट्रक से शराब आने की सूचना पर वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी,अजित दुर्वेदी,जीतू प्रसाद यादव,विजय सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी को लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी व चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया जांच के क्रम में भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो ट्रैक के बॉडी के अंदर लोहे का बॉक्स बना कर शराब छिपा रखा था वही ऊपर में कंक्रीट का पिलर रखा था। बॉक्स ऐसा बनाया गया था कि देखने से पता नहीं चल रहा था लेकिन बॉक्स को शराब को ढोने के लिए ही बनाया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद शराब जब्त ट्रक पर लदे शराब से जुड़ा है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस धंधे में शामिल दो लोगों धंघेबाज को चिन्हित किया गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।