गोला रोड में बदमाशों ने पहले शर्ट पर फेंका गुटका का थूक, फिर चकमा दे उड़ा लिया साढ़े तीन लाख रुपये

गोला रोड में बदमाशों ने पहले शर्ट पर फेंका गुटका का थूक, फिर चकमा दे उड़ा लिया साढ़े तीन लाख रुपये

समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड में उचक्कों ने चकमा देकर साढ़े तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत निवासी चंद्रशेखर राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है। बताया जाता है कि पीड़ित युवक पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से साढ़े तीन लाख रुपए लेकर साइकल से घर लौट रहा था। जैसे ही गोला रोड के पास पहुचा तो बदमाशों ने उसके ऊपर थूंक फेंक दिया। फिर सॉरी बोल उसे कपड़ा धुलवाने लगा। इसी बीच झोला से रुपए लेकर बाइक से फरार हो गया। वहीं इसको लेकर नगर थाना के थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि जांच की जा रही। आवेदन भी दिया गया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। #Samastipur #GolaRoad #CentralBank #CentralBankofIndia #CCTV #Samastipur_Town #SamastipurNews #SamastipurLatestNews #SamastipurTown #SamastipurToday #SamastipurCity #SamastipurSweetCity #SamastipurTour #ApnaSamastipur #SamastipurLive #News #समस्तीपुर #समस्तीपुर_समाचार #समस्तीपुर_न्यूज #समस्तीपुर_टाउन