ग्राम पंचायत नरेन्द्रपुर मदरहा की चारागाह की मिट्टी का अवैध खनन लेखपाल स्वयंवीर सिंह की मिलीभगत से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों द्वारा किया गया। इसी संदर्भ में दंडात्मक कार्यवाही हेतु ग्राम पंचायत द्वारा एजेंडे में शामिल करके ग्राम सभा की बैठक आहूत की गई थी जिसमे लेखपाल फंस रहे थे इसलिए लेखपाल ने बिना कार्यवाही में भाग लिए ही भाग जाने में भलाई समझी। ग्राम पंचायत ने लेखपाल के खिलाफ पंचायत की अवमानना व अवहेलना के लिए सक्षम अधिकारी से दंडात्मक कार्यवाही की माँग की है।