मकर संक्रांति पर राशि अनुसार ये चीज़े करें दान पूरी होगी हर मनोकामना - Makar Sankranti 2018 इस वर्ष मकर संक्रांति 2018 का पर्व 14 जनवरी रविवार के दिन मनाया जायेगा। मकर संक्रांति का त्यौंहार नए साल का पहला हिन्दू पर्व है। जिसे पूरे भारत देश में अलग अलग नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व भगवान भास्कर के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने की ख़ुशी में मनाया जाता है, इसीलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है और इसी दिन से सूर्य की गति उत्तरायण हो जाती है अतः इसे उत्तरायणी भी कहा जाता है। इस दिन दान और गंगा स्नान का विशेष महत्त्व होता है। महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के दिन एक दूसरे को तिल गुड़ देने की प्रथा है (तिल गुड़ घ्या अणि गोड़ गोड़ बोला )इसका मतलब है मीठा मीठा खाओ और मीठा मीठा बोलो। वैसे तो इस दिन तिल और खिचड़ी का दान किया जाता है मगर दान अगर अपनी राशि के अनुसार किया जाये तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है।