इस साल मकर संक्रांति के साथ कई शुभ संयोग बने हैं। सबसे पहले तो रविवार के दिन मकर संक्रांति का होना ही अच्छा संयोग है क्योंकि रविवार के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। अपने दिन में ही सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है जिसे सभी सिद्धियों को पूर्ण करने में सक्षम माना गया है। तीसरा इस दिन प्रदोष व्रत भी है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसदिन ध्रुव योग भी बना हुआ है। ऐसे में इस मकर संक्रांति पर किया गया दान-पुण्य और पूजन का अन्य दिनों की अपेक्षा हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होगा और ग्रह दोषों के प्रभाव से भी आप राहत महसूस कर सकते हैं। इस मौके पर राशि के अनुसार कुछ वस्तुओं का दान आपके लिए विशेष लाभदायी रहेगा. मकर संक्रांति के दिन, मेष राशि के लोग तिल के साथ-साथ मच्छरदानी का भी दान करें। ऐसा करने से शीघ्र ही उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र और तिल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग भी तिल और मच्छरदानी का दान करें तो बहुत लाभ होगा। मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि के लोग तिल, साबूदाना और ऊन का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि वालों को अपनी क्षमता के अनुसार तिल और कंबल का दान करना बेहतर होगा। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोग कंबल के अलावा तेल और उड़द दाल का दान जरूर करें। मकर संक्रांति के दिन, तुला राशि के लोग तेल, रुई, वस्त्र, तिल और राई का दान करें। इससे आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होगी। मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के लोग गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी और अपनी क्षमता अनुसार कंबल दान करना चाहिए। धनु राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल व चने की दाल का दान करें। मकर राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक, गरीबों को खाना, चावल का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "16 जुलाई 2019 चंद्रग्रहण | 16 July 2019 Chandra Grahan | Lunar Eclipse 16 July 2019 | INDIA TIMING" • 16 जुलाई 2019 चंद्रग्रहण | 16 July 2019 Ch... ~-~~-~~~-~~-~