आजमगढ़ : पुलिस से खेलना पड़  गया मंहगा....

आजमगढ़ : पुलिस से खेलना पड़ गया मंहगा....

#cibindianews #azamgarh_news #azamgarh_news_live #azamgarh_police #sp_azamgarh #dm_azamgarh #azamgarh_police #azamgarh_crime_news #azamgarh_today_news #azamgarh _big_news #azamgarh _top_news #azamgarh _ki_khabar #aaj_ki_azamgarh _ki_khabar आजमगढ़। फूलपुर पुलिस ने अपनी ही पुत्री की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर निवासी 16 मई महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 बाबुराम ने 16 मई को स्थानीय थाने पर सूचना दी गई कि पुत्री रंजना ने फांसी लगा ली गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मे मृत का कारण गला दबाने से होना पाया गया। जाँच के क्रम मे ज्ञात हुआ कि मृतका रंजना की शादी 03 माह पहले बलिराम यादव निवासी ग्राम बसही अशरफपुर पो0 गोहना थाना पवई जिला आजमगढ़ के साथ हुई थी रंजना की मानसिक स्थिति सही न होने के कारण कुछ दिन बाद उसके ससुराल वालो द्वारा मृतका रंजना को दवा इलाज हेतु उसके मायके छोड़ आये तभी उसके पिता द्वारा मृतका रंजना उसके मामा के घर भेज दिया। 13 मई को उसके पिता महेन्द्र यादव द्वारा उसके ससुरालीजन से समझौता कर अपनी छोटी पुत्री अंजना यादव से उसके पति बलिराम यादव के साथ शादी कर दी। इसके बाद जब मृतका रंजना अपने घर ग्राम सैदपुर आय़ी तो उसको आस पास के लोगो से पता चला कि उसकी बहन की शादी उसके पति के साथ कर दी गयी है। तब से वह और अधिक परेशान रहने लगी इसी बात को लेकर 16 मई को रंजना अपने पिता से बहस कर रही थी कि गुस्से मे आकर उसके पिता द्वारा उसे धक्का दिया गया वह धक्का खाकर तखत पर गिर पड़ी उसी दौरान उसके पिता महेन्द्र यादव द्वारा उसका गला दबाकर हत्या कर दी गयी। आरोपित पिता ने बताया कि मेरी पुत्री रंजना के अन्दर काफी झल्लाहटपन था। 16 मई पुत्री रंजना से कुछ कहा सुनी हो गयी उसी बीच मैने गुस्से मे आकर अपनी पुत्री की हत्या कर दी थी और सबको सूचना दे दी थी कि उसने फांसी लगा ली है।