#cibindianews #azamgarh_news #azamgarh_news_live #azamgarh_police #sp_azamgarh #dm_azamgarh #azamgarh_police #azamgarh_crime_news #azamgarh_today_news #azamgarh _big_news #azamgarh _top_news #azamgarh _ki_khabar #aaj_ki_azamgarh _ki_khabar खबर आजमगढ़ जिले से है , जहाँ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है .. पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने जानकारी दी कि सुबह 7:30 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके चेहरे को जलाने का प्रयास किया गया...... एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस के साथ ही CO फूलपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य खुद मौके पर फील्ड यूनिट के साथ पहुंच कर जांच किया .. मामले में डब्बू राजभर पुत्र केदार राजभर व एक अन्य का नाम सामने आया है। पुलिस जब डब्बू राजभर के घर पहुंची तो वह मौके से फरार था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वही अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो अभी गिरफ्तारी के साथ ही अन्य कार्रवाई में लगी हुई है। पुलिस कप्तान ने कहा है कि दोषियों के साथ कड़ी कार्रवाई होगी.... एसपी ने बताया कि पीड़िता को फिलहाल जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है..... जिला महिला अस्पताल पहुंचे पीड़िता के पिता ने भी घटना के बारे में बताया कि उसकी बच्ची के साथ रेप कर उसे जला कर फेंक दिया गया.... पीड़िता की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है....