किम जोंग उन ने अमेरिका को दी जंग की चुनौती | Kim un declares he's on 'the brink of a war' with US

किम जोंग उन ने अमेरिका को दी जंग की चुनौती | Kim un declares he's on 'the brink of a war' with US

दुनिया पर मंडरा रहा है किम जोंग नाम का खतरा...परमाणु ताकत बनने की तैयारी में सनकी तानाशाह...अमेरिका को ललकार रहा है सनकी तानाशाह...क्या ये तीसरे विश्व युद्ध की आहट है। अपनी सनक से दुनिया को परेशान रखने वाला सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका का ललकार को दिया है। लगातार आंख दिला रहे अमेरिकी को उत्तर कोरिया ने जवाब देने की ठान ली है नोर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने उन कहा है कि कोरियाई आर्मी एक बार फिर तैयार है हमला करने वालों को हम जंग के मायने समझा देंगे। मतलब सीधा इशारा अमेरिका की तरफ है। खबर थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शक्ति परीक्षण के लिए कोरियाई द्वीप पर एक नौसेना बेड़ा भेजा था साथ ही एक चेतावनी भेजी थी कि अगर ज़रूरत पड़ती है तो वॉशिंगटन अकेले उत्तर कोरिया के खिलाफ मैदान में उतर जाएगा। अफगानिस्तान के नांगरहार पर मदर ऑफ ऑल बोम्बस से अटैक करके भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के निपटारे की बात कही थी लेकिन सनकी तानाशाह पर अमेरिका की किसी धमकी का असर नहीं पड़ा और उसने अमेरिका को ही जंग के लिए चुनौती दे डाली। और अपनी मिसाइले अमेरिका की तरफ बढ़ा दी है। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती तनातनी के बीच ने डैग्न को भी भयभीत कर दिया है। तीसरे विश्व युद्ध की आहट से हैरान परेशान चीन ने अमेरिका को आगाह किया है कि अगर ऐसे 'खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना' कदम से किसी भी समय संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर किसी भी पल संघर्ष छिड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ रहे तनाव को लेकर चेतावनी दी कि किसी युद्ध में कोई भी विजेता नहीं होता। http://www.deshbandhu.co.in/ http://dblive.tv/