Join Media Halchal to get access to perks: / @mediahalchalnews Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UP_POLITICAL_NEWS #AKHILESH_YADAV_SP #SAMAJWADI_PARTY_UP MLC चुनाव में सपा की हार पर उठे सवाल ! वो 5 कारण जिनकी वजह से हुई सपा की हार ! आखिर क्यों सपा का प्रदर्शन रहा इतना खराब ? क्या है वजह जो सपा को एक के बाद एक लग रहे झटके ? क्यों सपा अपना रुतबा खोती जा रही है ? क्या अखिलेश यादव में है कमी या फिर कार्यकर्ता नहीं दे रहे साथ ? उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी को झटका तो दिया ही साथ ही विचार करने का भी संकेत दे दिया कि सिर्फ आरोप लगाने भर से काम नहीं चलेगा अगर जीत हासिल करनी है तो फिर अपनी लीडरशिप को भी कब्जे में रखना होगा…समाजवादी पार्टी की हार के बाद तो सवाल उठे ही है साथ ही सुनील सिंह साजन जैसे कद्दावर नेता की हार ने साफ कर दिया कि चापलूसों से अखिलेश यादव को दूर रहने की जरूरत है…एमएलसी चुनाव में सपा की हार के मुख्य कारण क्या रहे आइए एक एक कर आपको बताते हैं… नेताओं की गुटबाजी एक बड़ा कारण ! विधानसभा चुनाव हो या फिर एमएलसी चुनाव…हर चुनाव में सपा के नेताओं की गुटबाजी पार्टी पर भारी पड़ी और नतीजा हार के तौर पर सामने आया…वैसे तो अखिलेश यादव दावा करते हैं कि उनके नेता उनके साथ हैं लेकिन हकीकत क्या है वो किसी से छुपी नहीं है और एमएलसी नतीजों ने ये साफ कर दिया… चापलूसों ने नहीं जानने दी जमीनी हकीकत ! अखिलेश यादव पर अक्सर आरोप लगता है कि उनके आसपास जो लॉबी है वो जमीनी हकीकत उन्हे कभी जानने ही नहीं देती और इसी लॉबी की वजह से अखिलेश यादव जमीनी स्तर के नेताओं से दूर होते जा रहे हैं…इस लॉबी में तमाम ऐसे नेताओं के नाम शामिल है जो पार्टी के हर बड़े फैसले में हस्तक्षेप करते हैं और अखिलेश यादव स्वतंत्र होकर फैसला ले ही नहीं पाते…चापलूसों की ये गैंग अपने फायदे के लिए अखिलेश यादव को जमकर इस्तेमाल कर रही है… जिनको टिकट दिया उन्ही ने धोखा दिया ! एमएलसी चुनाव के जब उम्मीदवारों का एलान किया जा रहा था तब चापलूस गैंग के इशारे पर टिकट बांटे गए लेकिन जिन लोगों को टिकट दिया गया उन्ही में से कईयों ने बीजेपी के इशारे पर पर्चा वापसी के दिन नाम वापस लेकर बीजेपी को निर्विरोध जितवा दिया…दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि चापलूस गैंग ने टिकट के नाम पर उगाही कर अपनी जेब भर ली जिसकी खबर अखिलेश यादव को कभी लग ही नहीं पाई…रुपये देकर टिकट लेने वालों ने बीजेपी से बड़ी डील की और फिर नाम वापस ले लिया… जमीनी स्तर के नेताओं से आलाकमान की दूरी ! नेताजी मुलायम सिंह यादव को जमीनी स्तर की राजनीति करने के लिए जाना जाता है और इस मामले में अखिलेश यादव फेल दिख रहे हैं…क्योंकि सिर्फ चुनावी जनसभाओं और बाकी वक्त सोशल मीडिया पर ट्वीट करने भर से पार्टी जीत हासिल नहीं कर लेगी…अखिलेश यादव पर आरोप लगता हैं कि वो जमीनी सत्र के नेता से कभी मिल ही नहीं पाते…कुछ खास लोग ही है जो अखिलेश यादव से मिल सकते हैं ऐसे में जमीनी स्तर पर पार्टी की कमजोरी भी हार का एक कारण है… मुद्दों पर पकड़ और सोशल इंजीनियरिंग कमजोर ! अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के बाद सांसदी का पद इसलिए छोड़ा ताकि बीजेपी को प्रदेश के मुद्दों पर घेरा जा सके…लेकिन हकीकत देखी जाए तो अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद भी पार्टी के प्रति तो गंभीर दिखे लेकिन मुद्दों को पकड़ने में कमजोर दिख रहे हैं…अखिलेश यादव की सोशल इंजीनियरिंग नेताजी मुकाबले काफी कमजोर दिख रही है जिसपर ध्यान देने की जरूरत है… तो ये वो पहलू हैं जिनकी वजह से सपा को हार का सामना करना पड़ा और पार्टी के आलाकमान को इसओर ध्यान देना बहुत जरूरी है…ब्यूरो रिपोर्ट Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/