5 दिनों बाद , मृतका का शव, नदी से निकाला गया

5 दिनों बाद , मृतका का शव, नदी से निकाला गया

यूपी के कन्नौज जिले में दहेज़ लोभी ससुराल वालो ने दहेज़ की मांग न पूरी कर पाने पर विवाहिता की हत्या कर शव को नदी में फेंककर दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा दहेज़ लोभी मृतका से ससुरालवाले लगातार दहेज़ की मांग कर रहे थे ,मांग न पूरी होने पर दहेज़ लोभियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और अपना जुर्म छुपाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया। पीड़ित परिजनों द्वारा दी गयी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत घर के अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है और मृतका के शव को तलाश कर लिया है मामला गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के मझपुर्वा गाँव का है यहाँ पुलिस को सुचना मिली थी की तालग्राम थाने के खानपुर गाँव की रहने वाली मृतका रामादेवी को उसके ससुराल वालो ने मार कर नदी में फेंक दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश शुरू कराई और पांच दिन बाद महिला के शव को बरामद किया जा सका है। मृतका रामादेवी के परिजनों ने शव की तालश के लिए पुलिस अधिकारीयों से गुहार लगाई थी । पीड़ित परिजनों की माने तो मृतका की शादी चार साल पूर्व दिलीप से बड़े धूमधाम के साथ की थी तथा अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज़ भी दिया था लेकिन दहेज़ लोभियों ने दहेज़ में और 20 हजार रूपए ,बाइक व एक बकरी की मांग की थी । गरीबी के कारण मृतिका के परिजन यह मांग पूरी नहीं कर पायी जिसके बाद दहेज़ लोभियो ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारीयों की माने तो पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी सास की गिरफ्तारी कर ली गयी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशे दी जा रही है। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही अब आगे पता चल पायेगा की आखिर ये मौत कैसे हुई और पीड़ित परिजनों की बातों में कितनी सच्चाई है , आखिर ये हत्या है या आत्महत्या ?