हिरन नदी में डूबे बृद्ध का 24 घण्टा बाद मिला शव,भेजा गया पोस्टमॉर्टम में ।

हिरन नदी में डूबे बृद्ध का 24 घण्टा बाद मिला शव,भेजा गया पोस्टमॉर्टम में ।

हिरन नदी में डूबे बृद्ध का 24 घण्टा बाद मिला शव,भेजा गया पोस्टमॉर्टम में । परिजन ने किया मुआवजा देने की मांग । रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी वार्ड 2 निवासी शिवनन्दन पासवान पिता स्वर्गीय मंगल पासवान शुक्रवार सुबह 8 बजे तीन व्यक्ति के साथ भरगामा थाना क्षेत्र अवस्थित हिरन नदी पार कर काम करने भटगामा जा रहा था । इसके साथ सोमी शर्मा,पँचलाल उर्फ लक्ष्मण पासवान भी थे सभी सोमी शर्मा के घर भटगामा काम करने जा रहा था ।नदी पार करने के क्रम में शिवनन्दन पासवान नदी में डूब गया था ।डूबने की सूचना पर पूरे गावँ के लोग जो तैराक थे नदी में कूद गए ,काफी खोज बिन किया था लेकिन शव का पता नहीं चल पाया था , घटना की जानकारी पर रानीगंज थाना पुलिस एवं भरगामा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी , एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया था लेकिन शुक्रवार शव को शाम होने की वजह से खोजा नहीं जा सका था। पुनः शनिवार को एस डी आर एफ के दो मोटर बोट टीम के द्वारा नदी का खाख छाना गया कड़ी मसक्कत के बाद दिन के करीब 11 बजे डूबे हुए स्थान से लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर नदी से शव को खोज कर बाहर निकाला गया । जिसे पोस्ट मार्टम हेतु अररिया ले जाया गया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया । वहीं इस घटना से मृतक के परिजन काफी सदमे में है ।लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे है । मृतक शिवनन्दन पासवान को 3 पुत्र एवं 2 पुत्री है सभी का रो रो कर बुरा हाल है ।