India China Tension: पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद पर आज 6वीं बार भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत

India China Tension: पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद पर आज 6वीं बार भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत

भारत-चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडरों की छठे दौर की वार्ता सोमवार को होगी, जिसमें टकराव वाली जगहों से चीनी सैनिकों को हटने को कहा जाएगा. चीन की ओर मोल्डो में सुबह 9 बजे वार्ता शुरू होगी. इसमें मास्को के पंचसूत्री सिद्धांत पर अमल पर जोर दिया जाएगा. सिद्धांत में पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के सैनिकों को पीछे हटाना और तनाव घटाना मुख्य एजेंडा है. #IndiaChinaTension #LAC #IndianArmy #lokmathindi वार्ता में पहली बार विदेश मंत्रालय का संयुक्त सचिव स्तर का अधिकारी शामिल होगा. मास्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच वार्ता में यह सहमति बनी थी. वार्ता का प्रतिनिधित्व 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे. चीन का नेतृत्व मेजर जनरल लियू लिन करेंगे. Subscribe @ https://www.youtube.com/LokmatHindi?s... Visit @ http://www.lokmatnews.in/ Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi