हरदा - पुलिस की बड़ी कामयाबी लूट का प्रयास कर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरदा - पुलिस की बड़ी कामयाबी लूट का प्रयास कर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरदा पुलिस की बड़ी कामयाबी लूट का प्रयास कर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार हरदा पुलिस ने लूट के इरादे से हत्या करने वाले वाले 4 आरोपियों को CCTV फुटेज की मदद से किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी सोनू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है हरदा पुलिस ने 4 दिन पूर्व राजमा चौक स्थित मकान में लूट का प्रयास कर हत्या करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है दरअसल मृत महिला फरीदा पति जाफर अली के घर अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से लूट के इरादे से घुसे थे फरीदा अली की नींद खुल गई और जिसमे से एक आरोपी लक्ष्मण को पकड़ लिया आरोपी ने बचने के लिए महिला पर चाकू से हमला किया जिससे वो जमीन पर गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई आरोपियों की तलास में हरदा पुलिस बल के साथ खुद पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल भी लगे थे मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को हरकतों पर नजर रखी गई जिसमे 1 आरोपी हसीब खान को इटारसी से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में हसीब ने जुर्म कुबूल कर अन्य सहयोगी का खुलासा किया जिमसे अहद खान , लक्ष्मण मालवीय ,सम्मी खान को शहर अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया मुख्य रूप से अनिल राठौर, अजय रघुवंशी,मनोहारी राय,तुषार धनगर,उमेश पवार, घटना की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की है खबर हरदा जिले से पंकज मालवीया की रिपोर्ट