हत्या. डकैती, लूट, बलात्कार एवं चोरी के अपराध हुए कम, पिछले वर्ष की तुलना में हुई 15 प्रतिशत की कमी

हत्या. डकैती, लूट, बलात्कार एवं चोरी के अपराध हुए कम, पिछले वर्ष की तुलना में हुई 15 प्रतिशत की कमी

हत्या. डकैती, लूट, बलात्कार एवं चोरी के अपराध हुए कम, अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में हुई 15 प्रतिशत की कमी जिले में अपराधों के ग्राफ में 15 फीसदी गिरावट आई है। वर्ष 2023 की तुलना में हत्या में 22 प्रतिशत, डकैती में 100 प्रतिशत, लूट में 33 प्रतिशत, बलात्कार में 05 प्रतिशत, गृहभेदन एवं चोरी में 06 प्रतिशत व अन्य अपराधों में 16 प्रतिशत की कमी आई है। अपराधों में अंकुश लगाने के साथ जिला बदर की कार्यवाही भी अधिक की गई है एवं गंभीर अपराधों में पुलिस ने आरोपियों की शीर्घ गिरफ्तारी कर जल्द विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय पेश किये गये हैं। वर्ष 2024 में महिला अपराधों सहित अन्य अपराधों में भी कमी आई। वहीं सड़क हादसों में 15 प्रतिशत की कमी आई है घायलों एवं मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। समंस वारंटों की तामीली के अंतर्गत 3171 गिरफ्‌तार वारंट एवं 311 स्थाई वारंट तामील किए गए हैं। वर्ष 2024 में कुल 142 संपत्ति संबंधी घटित हुए अपराधों में चोरी गई कुल संपत्ति कीमती 8307519 रूपये में से आरापियों को गिरफ्तार कर संपत्ति कीमती 5330403 रूपये की बरामदगी की गई है। जिससे बरामदगी का प्रतिशत 64 रहा है। गुरुवार को एसपी अभिनव चौकसे ने प्रेस वार्ता लेकर सालभर में हुए अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिसिंग के लिहाज से यह साल काफी अच्छा रहा। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करना, सभी त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न करना और महिला अपराध जैसे मामलों में कमी लाने में पुलिस कामयाब हुई। नए साल में भी इसी तरह बेहतर काम करने का प्रयास होगा। रात्रि गस्त से अपराधों में कमी :- जिले एवं शहर में अपराधों एवं चोरियों की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा एक नई व्यवस्था लागू की गई है जिसमें पुलिस के साथ सशस्त्र बल के जवानों को भी रात्रि गस्त में लगया गया है। इसमें जवानों को रात्रि 11 बजे के बाद शहर में आने-जाने वाले व्यक्तियों के नाम, मोबाईल नम्बर, वाहन नम्बर एक रजिस्टर में दर्ज करते हैं, यदि कोई व्यक्ति संदेही प्रतीत होता है तो उस पर कार्यवाही हेतु तत्काल कंट्रोल रूम एवं पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाती है। इसकी सतत् मानिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाती है। सड़क दुर्घटना संबंधी प्रकरणों की जानकारी बेसिक पुलिसिंग के साथ नवीन तकनीकों का उपयोग नए वर्ष में हमारा लक्ष्य नवीन कानूनों के प्रावधानों का पालन करवाते हुए अपराध एवं कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखना अपनी व्यवसायिक दक्षता को बढ़ाना। बैसिक पुलिसिंग के साथ ही नवीन तकनीकों का उपयोग करना। महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराधों में संवेदनशील व्यवहार एवं त्वरित कार्यवाही करना। बढ़ते साइबर अपराध, नशा एवं यातायात दुर्घटना गंभीर चुनौती बन चुकी है उन पर सतत् एवं प्रभावी नियंत्रण रखना एवं आमजन को इनसे बचाव हेतु निरंतर बचाव हेतु निरंतर जागरुकता अभियान जारी रखना