shahjahanpur गढ़िया रंगीन पुलिस द्वारा 10 किलोग्राम अफीम डोडा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

shahjahanpur गढ़िया रंगीन पुलिस द्वारा 10 किलोग्राम अफीम डोडा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना गढ़िया रंगीन पुलिस द्वारा 10 किलोग्राम अफीम डोडा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार । श्री एस0 आनन्द, पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्र व अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं श्री संजीव कुमार बाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तिलहर श्री बी0एस0 वीर कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना गढ़िया रंगीन के नेतृत्व में थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली । दिनांक 29.08.2022 को थाना गढ़िया रंगीन पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम , तलाश वांछित अपराधी में भ्रमणशील थी तो मुखबिर की सूचना पर समय करीब 00.40 बजे रामपुर चौराहे से 30 कदम दूरी पर धुवला-करीम नगर रोड से अभियुक्त ओमेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम मौर्य निवासी ग्राम पलिया गूजर थाना दातागंज जनपद बदायूं को एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में 10 किलो ग्राम अफीम के डोडे, छिलका/ चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 391/2022 धारा 8/18 NDPS ACT बनाम ओमेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम मौर्य निवासी ग्राम पलिया गूजर थाना दातागंज जनपद बदायूं पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः ओमेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम मौर्य निवासी ग्राम पलिया गूजर थाना दातागंज जनपद बदायूं । बरामदगी का विवरणः 1. एक सफेद प्लास्टिक के बोरे मे 10 किलो ग्राम अफीम के डोडे , छिलके/चूर्ण बनाम ओमेन्द्र उपरोक्त पूछताछ आख्याः अभियुक्त ओमेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम मौर्य निवासी ग्राम पलिया गूजर थाना दातागंज जनपद बदायूं ने पूछताछ में बताया कि थाना दातागंज क्षेत्र जनपद बदायूं में किसान अफीम की खेती करते है। वहाँ के किसान सरकार से चोरी करके डोडा चूर्ण छिलका बेचते रहते है । हम वही से ग्राहक बदल बदल कर सस्ते दामो में डोडा चूर्ण छिलका चोरी से लाते है ओर यहा ग्राहक तलाश कर मुनाफा कमाकर पास पडोस के जिले शाहजहाँपुर , बदायू , पीलीभीत आदि में बेच देते है । जो पैसा मिलता है , उससे हम अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते है। हमारे पास खेती नही है । हम किसानो का नाम नही जानते है । #viral #news #public #police #india