चक्रवात ‘अम्फान’ के चलते हिमाचल प्रदेश से पश्चिम बंगाल जाने वाली स्पेशल ट्रेन कैंसिल कर दी गयी है. कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन में 1000 से अधिक यात्रियों को स्पेशल ट्रेन हिमाचल प्रदेश से पश्चिम बंगाल ले जाने वाली थी. विशेष ट्रेन 20 मई को अम्ब रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा रवाना होनी थी लेकिन चक्रवात के कारण उसे कैंसिल करना पड़ा. उना जिले के 15 लोगों सहित पश्चिम बंगाल के 1,400 लोगों अपने घर लौटने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था. अब इस ट्रेन की रवानगी की नयी तारीख का एलान जल्दी ही किया जाएगा. चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ से होने वाले नुकसान की बचने के लिए एहतियातन कोलकाता हवाईअड्डे को 21 मई सुबह पांच बजे तक बंद कर दिया है. #SuperCycloneAmphanUpdate #CycloneAmphan #AmphanNews चक्रवात अम्फान के अगले हिस्से ने दस्तक दे दी है और उसके केंद्र वाला हिस्सा जिसे वैज्ञानिक आई कहते हैं कभी भी जमीन की सतह से टकरा सकता है. इस वक्त अम्फान सुंदरबन के पास पश्चिम बंगाल तट के दीघा और बांग्लादेश के हातिया आईलैंड को बीच से पार कर रहा है. अम्फान लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी और उसे पूरा होने में 2-3 घंटे लगेंगे. मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय मोहापात्र ने बताया कि चक्रवात के कारण भारी संख्या में पेड़ उखडेंगे, कच्चे, मिट्टी, घास फूस और टीन के घरों को भारी नुकसान पहुंचेगा. हवा की सबसे ज्यादा गति साउथ, नॉर्थ 24 परगना और ईस्ट मिदनापुर जिलों में होगी. यहां इसकी स्पीड 155-165 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो जाएगी. ये रफ्तार लैंडफॉल प्रक्रिया के साथ बढ़ना शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, आसपास के जिलों में आज भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर तटीय ओडिशा में भी आज बहुत भारी वर्षा की उम्मीद है लेकिन कल से ओडिशा में बारिश की संभावनाएं नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘अम्फान’ ने आज दोपहर ढाई बजे के करीब पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप पर लैडफॉल किया. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के शुरूआती समय में हवाओं की स्पीड 160-170 किलोमीटर प्रति घंटा थी. हवाओं की रफ्तार 190 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने का अनुमान है. दोपहर 3 के आसपास कोलकाता हवाई अड्डे पर हवा की रफ्तार 76 किलोमीटर प्रति घंटा थी. जब अम्फान कोलकाता के करीब से गुजरेगा तो इसके निचले इलाके में पानी भरने और भारी नुकसान की संभावना है. Subscribe @ / lokmatnewshindi Visit @ http://www.lokmatnews.in/ Follow @ / lokmatnewshindi Follow @ / lokmatnewshindi Follow @ / lokmatnewshindi