अम्फन ने भयंकर चक्रवात का रूप ले लिया हैं. एनडीआरएफ इस आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं. एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया कि चक्रवात अम्फन से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुल 20 तैनात हो जाएंगी. इसके अलावा 17 टीमें को स्टैंड बाय रहने को कहा गया है. इनमें ओडिशा में 7 जिलों, पश्चिम बंगाल में 6 जिलों को मिलाकर कुल 37 टीमें तैयार हैं. जिसमें 20 एक्टिव रुप से तैनात की गयी हैं. #AmphanCyclone #Weatherforecast #Cyclone दिल्ली में पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अम्फन चक्रवात से से पैदा हालात से निपटने के लिए गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण NDMA के अधिकारियों के साथ बैठक की. गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पी.के. जेना ने बताया एम्फन आज शाम से लेकर कल सुबह तक विकराल रूप ले सकता है. जिसका मतलब है कि समुद्र में लगभग 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलेंगी. कल ओडिशा तटों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि 20 मई को ओडिशा के उत्तरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है साथ ही भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है. भीषण चक्रवाती तूफान अम्फन 20 मई तक दीघा और हाथिया द्वीप से टकराएगा. भुवनेश्वर मौसम विभाग ने गजपति, पुरी, गंजमजगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कल बालासोर, भद्रक, जाजापुर, मयूरभंज, खुर्जा, कटक में तेज बारिश होगी. केरल के कई हिस्सों में चक्रवात ‘अम्फान’के कारण रविवार रात से भारी बारिश हुई हैं. भारी बारिश के चलते कोट्टायम के वायकोम में भारी नुकसान हुआ है. शहर में कई पेड़ उखड़ गए और बिजली सप्लाई को नुकसान पहुंचा है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा और एर्नाकुलम में जिलों के साथ साथ और लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप में एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) ने एम्फन की वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के लिए 21 मई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी कर कहा है कि मछुआरे बंगाल की दक्षिण खाड़ी के पश्चिम-मध्य और मध्य भागों में मछली पकड़ने ना जाएं. Subscribe @ / lokmatnewshindi Visit @ http://www.lokmatnews.in/ Follow @ / lokmatnewshindi Follow @ / lokmatnewshindi Follow @ / lokmatnewshindi