मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां एक ट्रक से लाखों का विदेशी शराब बरामद किया गया है दरअसल मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजूंगी चौक के पास की है जहां निषेध विभाग पटना के गुप्त सूचना के आधार पर मध्य निषेध विभाग पटना और मनियारी थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मनियारी थाना क्षेत्र के भुजूंगी चौक के पास से एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया जब ट्रक की जांच की गई तो ट्रक पर चुना पत्थर लोड था ।साथ ही ट्रक में बने तहखाने से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त किया जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्यवाई करते हुए ट्रक चालक को जेल भेज दिया गया है . मुजफ्फरपुर बिहार से जिला प्रभारी उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट।