अररिया नगर थाना पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकई लादे ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है, मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक का नाम बलविंदर सिंह बताया जा रहा है जो राजगढ़ जिला पटियाला पंजाब का रहने वाला है। इस बारे में जानकारी देते हुए अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दालकोला से NH के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब दरभंगा की ओर भेजा जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान अररिया जीरोमाइल के समीप HP पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी है ट्रक की तलाशी ली गई जिसमें मकई के नीचे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था। शराब सहित ट्रक को जप्त कर लिया गया है एवं चालक को गिरफ्तार किया गया है। कुल शराब की कीमत ₹20 लाख से अधिक बताई जा रही है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां डिलीवर करनी थी। साथ ही साथ बैकवर्ड लिंकेज और फारवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है ताकि शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जा सके। Subscribe:- / @purneabr11 Contact :- / sumit.official07 #Koshi_Alok_News_Purnea Subscribe To Koshi Alok News YouTube Channel / koshialok Follow us on Facebook / koshialoknews