कार्रवाई से शिक्षक आंदोलन होगा तेज :बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति

कार्रवाई से शिक्षक आंदोलन होगा तेज :बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति

#DARBHANGALIVENEWS #DARBHANGALIVE #DARBHANGANEWS @darbhangalivenews WELCOME TO, DARBHANGA LIVE NEWS We take journalism very seriously.It is about ethics The need for truth and honesty is needed most in this profession. Officail Website:- http://www.darbhanganews.in Email:- [email protected] https://www.youtube.com/channel/UCEZY...   / darbhangaliv.  .   / news_darbhanga     / darbhangali.  . Advertisment Call @8409180860 कार्रवाई से शिक्षक आंदोलन होगा तेज:- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 17 फरवरी से जारी हड़ताल के मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा के द्वारा 22 नगर शिक्षको के विरुद्ध की गई करवाई से शिक्षको में व्यापक आक्रोश फैल गया है और वे पुरी प्रतिबद्धता के साथ सरकार की नीतियों के विरुद्ध सडको पर उतर रहे है। ये बाते बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति द्वारा लहेरियासराय टावर चौक पर आदेश की प्रति जलाते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादव ने कही। साथ ही आगे उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार के किसी भी दमनकारी और शोषणकारी नीतियों से डरने वाले नही है। साथ ही कल जिला के 19 प्रखण्ड संसाधन केंद्र पर इस आदेश की प्रति जला कर विरोध किया जाएगा। वही टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा ने कहा कि जिला के सभी शिक्षक एकजुट हो चुके है वे ऐसे किसी भी आदेश से झुकने वाले नही है। मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो रेजाउल्लाह, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव नन्दन सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के संजय झा, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलामहासचिव रंजन पासवान, प्रवीण नायक, नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीत झा सुमन, बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत झा, तारडीह प्रखण्ड अध्यक्ष नारायण जी झा,वीरेंद्र कुमार, मो जमशेद, सिंहवाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष संजीत कुमार राय , दिनेश कुमार समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। #DARBHANGALIVENEWS #DARBHANGALIVE #DARBHANGANEWS @darbhangalivenews WELCOME TO, DARBHANGA LIVE NEWS We take journalism very seriously.It is about ethics The need for truth and honesty is needed most in this profession. Officail Website:- http://www.darbhanganews.in Email:- [email protected]    / @darbhangalivenew     / darbhangalivenews     / news_darbhanga     / darbhangalivenews   Advertisment Call @8409180860