शिक्षको ने किया विधायको का घेराव और सौपा ज्ञापन:- ---------------------------------------- बासोपटटी. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्यव्यापी आह्वान पर बिहार बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक चंद्र मोहन तिवारी सह संयोजक गणेश दास, देव नारायण यादव, के नेतृत्व में हड़ताली शिक्षको के द्वारा 33 खजौली के विधायक श्री सीताराम यादव, को स्थानीय आवास पर अपने मांगो के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। जिसका मंच संचालन शिवकुमार पासवान ने किया।शिक्षको के द्वारा विधायक श्री सीताराम यादव के आवास का घेराव करके उनसे अपने मांगो को सदन में रखने की अपील किया गया। स्थानीय विधायको के द्वारा शिक्षको की मांगों को गम्भीरतापूर्वक सदन में रखने के लिए आश्वस्त किया गया एवं शिक्षको को विश्वास दिलाया गया कि उनकी इस लड़ाई में वे शिक्षकों के साथ है। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक चंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि सरकार सदन में झूठा तथ्य रखकर राज्य की जनता को गुमराह कर रही है की शिक्षको के वेतन बढ़ाने से राज्य का खजाना खाली हो जाएगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद साठ प्रतिशत राशि केंद्र सरकार से अनुदान के रूप दिया जाता रहा है और अगर वर्तमान में राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षको के भांति वेतनमान और सेवाशर्त, सहायक शिक्षक और राज्यकर्मी का दर्जा देती है तो बिहार के वर्तमान कुल बजट का दो प्रतिशत भी शिक्षको के वेतन पर खर्च नही होगा। माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री निरन्तर ही शिक्षको को अपमानित करने का काम कर रहे है जबकि भारत के कई आयोगों ने भी राज्य के कुल बजट का दस प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने की बात कही है। लेकिन इन सबसे से इतर सरकार समाज के शोषित और वंचित समुदाय के बच्चों के साथ छलावा कर रही है। आज के समय मे कोई भी युवा नियोजित शिक्षकों की दुर्दशा को देखते हुए शिक्षक नही बनना चाहता है।शिक्षको का आंदोलन वर्तमान समय मे जनांदोलन में तब्दील हो रहा है और जनता तथा जनप्रतिनिधियों का शिक्षको को साथ मिलने लगा है।सरकार में अगर तनिक भी सम्वेदना बची है तो शीघ्र हमारे प्रतिनिधियो को बुलाकर वार्ता करे अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विभाग के द्वारा शिक्षको पर कार्रवाई की धमकी के बाबजूद शिक्षक पीछे हटने को तैयार नही है और इसबार अंतिम दम तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इसी कड़ी में आज हमारे क्षेत्र से चुने हुए विधायक के आवास का घेराव कर 17 वर्षो से नियोजित शिक्षकों के मुख्य मांग नियमित शिक्षको के भांति वेतनमान, सेवाशर्त, सहायक शिक्षक और राज्यकर्मी के दर्जे को सदन में और सरकार के समक्ष रखने की मांग की गई है। मौके पर - शिव कुमार पासवान, अहमद हुसैन ,धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सहनी, शिव शंकर महतो ,रेखा भारती ,प्रभात झा ,देवेंद्र मंडल, देवेंद्र नाथ ,शिवसागर दास, रंजीत कुमार ,मुस्ताक अहमद, राम सरोवर भारती, तेज नारायण यादव, सतीश चंद्र प्रसाद, खुशीलाल रावत, मोहम्मद इशाक, देवचंद्र राय, ललन झा, अनीता प्रधान, राम उदगार राम ,अर्चना कुमारी, सुरेश महतो, प्रवेश पासवान ,शांति कुमारी, मंजू कुमारी ,धर्मशिला कुमारी ,आलोक झा, अशोक दास, विष्णु देव पासवान, नंदलाल झा ,रजनी कुमारी, अयोध्या पासवान, नागेंद्र झा, राजीव कुमार रमण, महेंद्र पंडित, सीताराम मोची, पंच लाल साफी, अनिल भगत, राजेश कुमार, बलराम कामत, राम उदगार सिंह,समेत सैकड़ो शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।