#खैर : #किशोरी से #सामूहिक #दुष्कर्म / #RAPE

#खैर : #किशोरी से #सामूहिक #दुष्कर्म / #RAPE

Breaking News एंकर-अपनी नानी के यहां रह रही एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।आपको बता दें कि ये घटना करीब 19 दिन पहने की है जबकि पीड़ित पक्ष ने रविवार को देर शाम थाने पुहंच कर मुकदमा दर्ज करने के लिए अपना शिकयती पत्र दिया है।जबकि थाना खैर की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी है औऱ किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है। वॉइस/1-आपको बता दें कि मूलरूप से अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र की के एक कॉलोनी की रहने वाली एक किशोरी पिछले तीन साल से अपनी नानी के यहां खैर क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी।बताया जाता है कि ये किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है और इसकी बड़ी बहन की 9 मई को शादी थी।जिसमें शामिल होने के लिए किशोरी अपने मामा के साथ अलीगढ़ आई थी तब इसके पेट में दर्द होने पर किशोरी ने मां को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया।किशोरी के अनुसार 6 मई को वह घर से गोबर डालने खेत की तरफ़ जा रही थी कि तभी गांव के रहने वाले अभिषेक और योगेश उसे कमरे में खींच कर ले गये।यहां दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और आरोपियों ने मोबाइल से कॉल करके अपने दोस्त ललित,कैलाश,योगेश, सचिन और मुकेश को भी बुला लिया और फिर इन लोगों ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।जिससे डरी सहमी किशोरी ने इस बारे में किसी को नहीं बताया।लेकिन जब बहन की शादी में मां के पास पहुंची तो उसने पूरी घटना बताई।यहां बड़ी बहन की शादी के चलते मां ने भी चुप्पी साध ली लेकिन शादी निबटने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजनों ने शिकायत की।यहां चर्चा ये भी है कि इस दौरान मामले को निपटाने के लिए गांव में पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी बरहाल इसके परिजन रविवार को देर शाम थाना खैर पहुंचे और नामजद सातों युवकों के खिलाफ किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। बाइट-पीड़ता का मामा वॉइस/2-खास बात ये है कि इस तहरीर के मिलते ही सोमवार की सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी खैर शिव प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार गांव में घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया साथ ही पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ खैर ने बताया कि ये किशोरी 19 दिन पहले बहन की शादी समारोह में गई थी जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है।यहां गांव के ही मुंह बोले मामा और उसके छह साथियों द्वारा किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की बात परिजनों ने बताई है जबकि तहरीर के आधार पर सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाइट-शिव प्रताप सिंह(सीओ) फ़ाइनल-अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की इस घटना से किशोरी के परिजन स्तब्ध हैं साथ ही ये घटना कहीं न कहीं मानवता को शर्मसार करती है जबकि अब देखना ये होगा कि इस प्रकार की वहशियाना हरकत के सातों आरोपी अब आखिर कितने जल्दी कानून के शिकंजे में फसेंगे।इधर इस खबर की कवरेज के लिए सुनीता बघेल के साथ प्रदीप पण्डित वरुण चैनल अलीगढ़ Dangerous by Kevin MacLeod is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 license. https://creativecommons.org/licenses/... Source: http://incompetech.com/music/royalty-... Artist: http://incompetech.com/