माइग्रेन एक प्रकार का ऐसा सिरदर्द है जो असहनीय होता है, लेकिन कई बार सिरदर्द भी बहुत तेज होता है। लेकिन सिरदर्द माइग्रेन से पूरी तरह अलग होता है। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए आपको माइग्रेन है या सिरदर्द। सामान्यतया तीन तरह के दर्द एक जैसे ही होते हैं - स्ट्रेस हेडेक, माइग्रेन हेडेक और साइनस हेडेक। लेकिन माइग्रेन का हेडेक सिर में एक तरफ होता है और इसे आधीसीसी का भी दर्द कहते हैं। माइग्रेन से होने वाले सिरदर्द में किसी भी तरह से आराम नहीं होता और और कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक रहता है और फिर उसके बाद यह ठीक हो जाता है। फिर यह लगातार होने लगता है, यानी यह महीने में एक बार होगा, फिर धीरे-धीरे इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़ने लगती है। जबकि स्ट्रेस का हेडेक शाम को अधिक होता है और साइनस का हेडेक फोरहेड यानी सिर के बीच में अधिक होता है। माइग्रेन के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें।