पाकिस्तान ने सुपर पॉवर अमेरिका को दिखाई आंख | HOW THE US CAN PRESSURE PAKISTAN!

पाकिस्तान ने सुपर पॉवर अमेरिका को दिखाई आंख | HOW THE US CAN PRESSURE PAKISTAN!

अमेरिका लगातार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को आंख दिखाता आया है..कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाते हैं तो कभी ट्रंप के मंत्री पाक पर हमला करने की धमकी देते हैं, लेकिन अब अमेरिका के रवैये से पाकिस्तान बेहद नाराज़ हो गया है और उसने दो टूक जवाब देचे हुए कहा कि... सम्मान से बात करे अमेरिका। आतंकवाद को लेकर अमेरिका की बयानबाज़ी से खफा पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा कि...उनका देश अमेरिका से कोई साजो-सामान या वित्तीय मदद नहीं मांग रहा, जो अमेरिका पाकिस्तान को बार बार सुना रहा है। कमर जावेद बाजवा ने कहा कि...पाकिस्तान मदद के हाथ नहीं फैला रहा, इसीलिए वॉशिंगटन इस्लामाबाद के साथ इज्जत से पेश आए, हालांकि उन्होंने यहां अमेरिका पर विश्वास भी दिलाया कि वो आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं, इसीलिए अमेरिका उनके योगदान पर विश्वास करे, समझे और स्वीकारें. आपको बतादें कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया को लेकर नई नीति का ऐलान करते हुए कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगाह है, यहां दहशतगर्द और असमाजिक तत्व खुद को महफूज़ महसूस करते हैं। ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाह देने के लिए गंभीर परिणाम झेलने की चेतावनी दी थी. इसके एक दिन बाद ही अमेरिका के दो प्रमुख नेताओं ने भी पाक को धमकी दी थी कि अगर पाक आतंकियों समूहों को पनाह देना जारी रखता है, तो उसे ‘गैर-नाटो सहयोगी’ का दर्जा खोना पड़ सकता है।