बिहार —नवादा आज हम बात करने वाले हैं वालिका गृह में यौन शोषण का। वारसलीगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं लड़की को 13 जुलाई 2021 को न्यायालय के आदेश पर सतकेना मोड़ बालिका गृह बोधगया में भेजा गया था और दिनांक 11अगस्त 2021 को 2:00 बजे नवादा लाया गया। आते ही उन्होंने नवादा व्यवहार न्यायालय में उनके साथ बालिका गृह में हुए यौन शोषण के जांच की मांग की है। बालिका गृह में रहने वाली लड़की ने बताया कि कैसे उनके साथ सुधार गृह में उनका यौन शोषण किया जाता था। उन्हें हर रात वहां खाने के बाद नशीली पदार्थों से मिश्रित दूध दिया जाता था। जिसके बाद मेंटल रूम में ले जाकर अज्ञातो के द्वारा बेहोशी की हालत में रात भर उनका यौन शोषण किया जाता था और सुबह जब उन्हें होश आता था तो वो खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाती थी। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार बालिकागृह के अधिकारियों से भी की है। पीड़िता बताती हैं कि वहां की मैडम ने उन्हें हर बार चुप रहने को कहा मैडम ने ये तक कह डाला कि 'यहां कोई तुम्हारी मां बहन नहीं है ज्यादा बोलोगी तो रात में बाहर निकाल दूंगी' पीड़िता बताती हैं कि उनके साथ ही नहीं बल्कि उनके साथ कमरे में रहने वाली 4 और लड़कियों के साथ भी ऐसा ही किया जाता था। हर रोज उन्हें मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता था वह बताती हैं कि कैसे हर रोज इंसानियत शर्मसार होती थी और मानवता का गला घोट दिया जाता था मां समान महिला के द्वारा बेटी जैसी बच्चियों को दरिंदों के हाथों सौंप दिया जाता था। उनके साथ हो रहे अन्याय को दबाया जाता था। पीड़िता ने वकील शिवनंदन प्रसाद के पास अपना बयान दिया है जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर कर उचित जांच और जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाने की मांग की है