बस एक मोर पंख का ये उपाय चमका सकता है आपकी किस्मत, जानिए कैसे

बस एक मोर पंख का ये उपाय चमका सकता है आपकी किस्मत, जानिए कैसे

मोर पंख हिंदू धर्म की सबसे पवित्र वस्तुओं में से एक है। इसे दुर्भाग्य खत्म कर सौभाग्य नेम वृद्धि करने वाला माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी मोर पंख को अहम स्थान दिया गया है। अगर घर में सही जगह पर सही तरीके से मोर पंख रखा जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। जानिए मोर पंख के कुछ आसान से उपाय, जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं- 1. अगर कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रूक जाए या बहुत समय से कोई काम अटका हुआ हो तो अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाएं। इससे रूके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। 2. घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करने से घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म हो सकती है। 3. घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। पंखों के नीचे भगवान श्रीगणेश का चित्र या छोटी प्रतिमा स्थापित करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं। 4. जो व्यक्ति हमेशा अपने पास मोर पंख रखता है, उसे हर काम में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही अपनी जेब या डायरी में मोर पंख रखने पर राहू के दोष भी दूर होते हैं। 5. किसी भी शुभ दिन मोर पंख लेकर घर में ऐसी जगह रखें, जहां हर आने-जाने वाले की नजर उस पर पड़ें। ऐसा इसलिए क्योंकि मोर पंख घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को नष्ट कर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है। आगे देखें खबर का ग्राफिकल प्रेजेंटेशन...