Mission 2024- हरियाणा BJP ने बनाई चुनावी रणनीति, JJP से गठबंधन पर कही ये बात | Chunav Aaj Tak

Mission 2024- हरियाणा BJP ने बनाई चुनावी रणनीति, JJP से गठबंधन पर कही ये बात | Chunav Aaj Tak

देश में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दलों के नेता एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल अपनी ताकत आजमाने के लिए लगातार रैलियां भी कर रहे हैं। सोनीपत से बीजेपी सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं लेकिन पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसको निभाया जाएगा। वहीं उन्होंने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन पर कहा कि यह तो पार्टी हाईकमान तय करेगा कि गठबंधन होगा या नहीं। #loksabhaelection2024 #mission2024 #haryananews #haryanapolitics #haryanabjp #jjp #jannayakjantaparty #dushyantchautala #manoharlalkhattar #ajaychautala About the channel भारत में लोगों की दिलचस्पी जिन विषयों में सबसे ज्यादा है, उनमें सबसे ऊपर राजनीति है। और Politics का केंद्र बिन्दु चुनाव हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में चुनाव किसी त्योहार से कम नहीं होता। देश में हर समय कहीं ना कहीं Election होते हैं और ये Election देश की सियासत में अपने अपने तरह से हलचल पैदा करते हैं। चुनावों के जरिए ही लोग अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं,जो उनके भविष्य का निर्धारण करती हैं। ये चैनल यानि चुनाव आजतक पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव और बड़ी नगरपालिकाओं के चुनाव से लेकर लोकसभा चुनावों तक, देश में होने वाले हर इलेक्शन से जुड़ी खबरें ना केवल सबसे पहले आपको देगा बल्कि विश्लेषण भी करेगा, और पारदर्शी तरीके से हर वो जानकारी मुहैया कराने की कोशिश करेगा, जिससे आप सही फैसला कर सकें।