निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर पायल घोष नाम की अभिनेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. पायल घोष ने ट्वीट कर पीएम मोदी और पीएमओ को टैग कर कार्रवाई और सुिरक्षा देने की बात कही है. इस ट्वीट के बाद कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पायल घोष के आरोपों का संज्ञान लिया औऱ आयोग से शिकायत भेजने को कहा है.