शास्त्रों के अनुसार, कलयुग में काल भैरव ,हनुमान जी और काली मां की, पूजा उपासना करने से ,शीघ्र फल की प्राप्ति होती है ,काल भैरव की पूजा रविवार के दिन करना अति शुभ माना गया है, जिन जातकों की कुंडली में शनि, मंगल राहु ,केतु आदि ग्रह अशुभ फलदायक हो, उन्हें काल भैरव की उपासना करनी चाहिए, काल भैरव की आराधना से, शत्रु मुक्ति ,संकट, कोर्ट कचहरी और मुकदमों में विजय प्राप्त होती है।