गुरूवार को अपने पर्स में रखें ये चीज़, पैसों की तंगी दूर होगी

गुरूवार को अपने पर्स में रखें ये चीज़, पैसों की तंगी दूर होगी

गुरूवार का ये छोटा सा ज्योतिष उपाय आपके जीवन में आ रही पैसों की समस्या, या जल्दी रुपयों पैसों का खर्च हो जाने जैसी परेशानी को दूर कर देगा।ज्यादातर लोगों के जीवन में परेशानियों का महत्वपूर्ण कारण होता है आर्थिक तंगी। लाख कोशिशें करने के बाद भी पैसे की कमी, या जो पैसे है उनका भी जल्दी जल्दी खर्च हो जाना। ऐसे में जब बचत नहीं होती और रुपया ख़र्च होता जाता है तो हर व्यक्ति निराश हो जाता है, ऐसी स्तिथि का मुख्य कारण माता लक्ष्मी का रुष्ट होना भी हो सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के पीछे गुरु गृह की स्तिथि महत्वपूर्ण है। अगर आपकी बरकत नहीं हो रही है तो इसके पीछे गुरु गृह का कमजोर होना होता है। जब आपका गुरु गृह कमजोर होता है या विपरीत परिणाम देता है तब आपके बने काम बिगड़ने लगते है, पैसों की तंगी बनी रहती है और स्वस्थ्य पर भी इसका असर दिखने लगता है। लक्ष्मी जी और चांदी के सिक्के का उपाय इस स्तिथि से निपटने का सबसे आसान तरीका है की आप गुरूवार को शुभ घडी में गुरु के देव बृहस्पति की पूजा कर अपने पर्स में माँ लक्ष्मी जी की तस्वीर रख लें, लक्ष्मी जी की तस्वीर के साथ अगर चांदी का सिक्का भी रख लेंगे तो उत्तम होगा। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा बनेगी और पैसा टिकने लगेगा, खर्चों पर लगाम लगेगी इसके अलावा कमजोर गुरु को अच्छा बनाने के के लिए रोज सुबह पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, सदैव सच बोलें और अपने आचरण को शुद्ध रखें। घर में बड़ों, बुजुर्गों का सदैव आशीर्वाद प्राप्त करें, ऐसा करने से भी गुरु शुभ फल देने लगता है।