Punjab News: प्रचंड जीत के बाद AAP का रोड शो | Arvind Kejriwal - Bhagwant Mann गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुये विधानसभा चुनावों में पंजाब ने विजय हासिल की है. आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा के चुनाव में 92 सीटें जीती हैं. यह पंजाब के राजनीतिक इतिहास में किसी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 1992 में कांग्रेस ने 87 सीटों पर जीत दर्ज की थी. आप के विधायकों ने भगवंत मान को अपना नेता चुन लिया है. उन्होंने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है. भगवंत मान ने शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आमंत्रित किया है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे.समारोह स्थल पर विशेष चौकी बनाई गई है. वहां पर पुलिस के छह हजार जवान तैनात किए जाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मान ने पंजाब के लोगों को शामिल होने का न्योता दिया है. #HindiNews #ABPNews 🔴Watch ABP News Live 24/7 • ABP NEWS LIVE: Holi 2026 | US- Israel Atta...