#Ajmer|चांद दिखाई देने के साथ ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 809 वें उर्स का हुआ आगाज।

#Ajmer|चांद दिखाई देने के साथ ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 809 वें उर्स का हुआ आगाज।

चांद दिखाई देने के साथ ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 809 वें उर्स का हुआ आगाज। जन्नती दरवाजा खुला, शाही महफ़िल हुई शुरू,ख़्वाजा की मज़ार को दिया ग़ुस्ल। शनिवार को चांद दिखने के साथ रजब माह में ख्वाजा गरीब नवाज का 809वां उर्स औपचारिक रूप से शुरू हो गया। एक रजब से छ रजब तक दरगाह का जन्नती दरवाजा भी खोल दिया गया। मान्यता है कि उर्स के दौरान इस जन्नती दरवाजे से निकलने वाले हर जायरीन की मुराद पूरी होती है। इससे गुजरने पर जन्नत नसीब होती है। एक से छह रजब तक यह जन्नती दरवाजा खुला रहेगा। इससे पूर्व चांदरात को ख्वाजा साहब की मजार को पहला गुस्ल दिया गया। ख़ादिम एस एफ हसन चिश्ति ने 809 साल से आयोजित हो रहे ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलहे के उर्स में होने वाली रसुमातों और आयोजनों के बारे में बताया कि यहां हर धर्म, हर मजहब, समुदाय, संप्रदाय का व्यक्ति आता है और सवाब हासिल करता है। यहां पकने वाली देगों में कभी भी मांसाहार या प्याज, लहसुन का उपयोग नहीं किया जाता। इसलिए यह बतोरे दवा काम करता है और इसे खाकर लोग सफा हासिल करते हैं। सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स में आज बॉलीवुड की ओर चादर पेश की गई। इसमें बॉलीवुड के अभिनेता पंकज बेरी ओर अभिनेत्री सोनिया शर्मा ने बॉलीवुड के लिए दुआ माँगी।उन्होंने बताया कि कोविड 19 महामारी के बाद बॉलीवुड में फिर से रौनक आई हैं, इस तरह की महामारी फिर से नही फैले इसके लिए आज पूरे बॉलीवुड की ओर से चादर पेश हुई हैं। दरगाह में बॉलीवुड के ख़ादिम सैयद कुतबुद्दीन सकी ने सभी को ज़ियारत करा कर दस्तारबंदी कर तबर्रुक भेंट किया और बॉलीवुड के लिए दुआ की। ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में हर साल की तरह इस साल भी जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से निशुल्क मैडिकल कैंप और फ्री एम्बुलेंस सर्विस मुहैया कराई गई है। जमीयत उलेमा हिंद के उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि एक रजब से छ रजब तक संचालित होने वाले फ्री मेडिकल कैंप का शुभारंभ करने दिल्ली से जमीयत उलेमा हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना महमूद मदनी अजमेर पधारे हैं। जलसे के दौरान इस मेडिकल कैंप का शुभारंभ कर रहे हैं। मेडिकल कैंप द्वारा उर्स में शरीक होने वाले समस्त जायरिनों को किसी भी तरह की तकलीफ या परेशानी होने पर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाती है,साल 2016 यह निशुल्क मेडिकल कैंप लगातार से जारी है। ख्वाजा साहब के 809वें उर्स के दौरान रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हाल ही में बिहार में उद्योग मंत्री बनाए गए सैयद शाहनवाज हुसैन ने दरगाह पहुंचकर ख्वाजा साहब की मजार पर माथा टेका और शुकराना अदा किया। मीडिया से बात करते हुए बिहार के इंडस्ट्री मिनिस्टर सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि मैं जो भी हूँ ख्वाजा के करम की वजह से हूँ, इसलिए आज उनका शुक्रिया अदा करने और दुआ करने अजमेर पहुंचे हैं अजमेर भी उनका एक घर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अब वे किस तरह से बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे। इस मौके पर का ख़ादिम अफसान चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई दस्तारबंदी की। शाहनवाज हुसैन के साथ निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन भी मौजूद रहे। website: http://www.horizonhind.com Whatsapp: https://wa.me/+919829070307 YouTube चैनल सब्सक्राइब करें:    / horizonhind   Facebook पेज लाइक करें:   / horizonhindnewsajmer   Twitter पर फॉलो करे:   / horizonhind   Horizon Hind News का App डाउनलोड करें:https://play.google.com/store/apps/de...