Hathras case: UP सरकार ने बताई रात में शव जलाने की वजह, 4 PFI कार्यकर्ता गिरफ्तार

Hathras case: UP सरकार ने बताई रात में शव जलाने की वजह, 4 PFI कार्यकर्ता गिरफ्तार

हाथरस मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। उत्तरप्रदेश सरकार ने हाथरस की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया। उत्तरप्रदेश सरकार अदालत को यह भी बताया कि उसने पीड़िता का अंतिम संस्कार रात में क्यों किया? उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा कि अदालत को स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच का निर्देश देना चाहिए। हलफनामे में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट को CBI जांच की निगरानी करनी चाहिए। #UP #Hatras #HathrasGangrapeCase #RaulGandhi #UPNews #PriyankaGandhi #CMYogiAdityanath #CMYogi #Congress #BJP सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया गया है कि हिंसा से बचने के उद्देश्य से देर रात पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। सरकार ने कहा कि खुफिया एजेंसियों के इनपुट थे कि इस मुद्दे को लेकर सुबह बड़े स्तर पर दंगा करने की तैयारी की जा रही है। अगर सुबह तक इंतजार करते तो स्थिति अनियंत्रित हो सकती थी। सरकार ने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतक के माता-पिता को रात में अंतिम संस्कार करने के लिए मना लिया था। उत्तरप्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 'पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बलात्कार का जिक्र नहीं किया है। 19 वर्षीय दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की सीबीआई जांच या एसआईटी जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook :   / webduniahindi   Follow us on Twitter :   / webduniahindi   Follow us on Instagram :   / webduniahindi