बात करते हैं शिवपाल यादव की... जिनका कद समाजवादी पार्टी में बढ़ता जा रहा है... पहले उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया... तो अब खबर है....कि वो विधानसभा में पहली कतार में अखिलेश के साथ दिखाई देंगे... इस बात को लेकर सपा में सहमति बनने की खबर है... इससे पहले जब चाचा-भतीजे के बीच मनमुटाव था... तो शिवपाल तीसरी कतार में दिखाई देते थे... जिसको लेकर वो भाजपा नेताओं के निशाने पर भी थे... लेकिन अब...अखिलेश और शिवपाल की जोड़ी...ना सिर्फ पहली कतार में बैठेगी...बल्कि जातीय जनगणना जैसे मुद्दे पर साथ-साथ हुंकार भी भरेगी...