खस्ता कचोरी आज हम बनाना सीखेंगे दाल कचौड़ी या कहें तो मूँग दाल कचोरी । कचौरी बनाना एक दम आसान है घर पर आप आसानी से बना सकते हैं। इन कचौरियों को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं दाल कचोड़ी और साथ मैं हरी चटनी , धनिया पुदीना चटनी या रायते या कढ़ी या छोले के साथ गरमागरम आलू की कचोड़ी या आप टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं या केवल छोले की सब्जी के साथ भी दाल कचोरियों को सर्व कर सकते हैं एक और ऑप्शन है रायते के साथ दाल की गर्मागर्म कचौड़िया। तो शुरू करें मूँग दाल कचोरी-- सामग्री मूँग दाल की कचोरी बनाने के लिए मैदा। 250 ग्राम 2 कप नमक। आधी चम्मच (7 ग्राम) तेल या घी 4 चम्मच (50 ग्राम) पानी। एक कप ( 100 से 120 ग्राम) मूँग दाल धूली हुई। एक कप (100 ग्राम) नमक। आधी चम्मच मिर्च्च पाउडर। आधी चम्मच धनिया पाउडर। आधी चम्मच हल्दी पाउडर। एक चौथाई चम्मच मूँग की कचोरी बनाने की आसान विधि// सबसे पहले मूँग दाल को पानी मैं भिगो दीजिये कम से कम 2 घण्टे के लिए हल्के गुनगुने पानी मैं। मेने यहाँ पूरी रात भिगो कर रखी हुई थी नार्मल पानी मैं। अब मैदा से आटा लगाइये उसके लिए एक बर्तन मैं 250 ग्राम जितनी मैदा लीजिये अब इसमें नमक और कसूरी मेथी डालिए और मिलाइये फिर इसमें तेल और पानी डालिए और एक नर्म आटा मैदा से लगाकर तैयार कीजिये। और अब इस आटे को 15 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए। अब गैस पर कढाई या पैन रखिये उसमें 2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल या घी डालिए जैसे ही गरम हो जाये इसमें 2 चम्मच बेसन डालिए और भूनिये जब तक की बेसन से भुनने की खुशबु न आने लगे अब इसमें दाल डालिए। पानी निकालकर । अब सारे मसाले डालिए जैसे नमक ,मिर्च्च, हल्दी, धनियॉ आदि। 4,5 मिनट भुनने के बाद दाल का मसाला तैयार है । अब आटे से गोल गोल लोइयां बनाइये और दाल के मसाले से लड्डू गोल गोल। और अब लोइ से गोल गोल कचौरियां बनाइये और अंदर भरावन मैं मूँग दाल का मसाला भरिये। कढाई मैं तेल गर्म कीजिये और कचोरिंयों को डीप फ्राई करके तल लीजिये। मूँग दाल मसाला कचोड़ी हमारी बनकर तैयार हैं या कहें तो ख़स्ता कचोरी तैयार है। नोट- 250 ग्राम( एक कप)मैदा मैं 50 ग्राम(एक चौथाई कप)तेल या घी और 120 ग्राम (आधा कप) पानी लगेगा ही लगेगा। धन्यवाद।।