घर में यहां रख दें मोर पंख, अटका हुआ पैसा आ सकता है वापस और बढ़ सकता है सौभाग्य | Today News Jyotish Tips In Hindi, How To Get Happiness In Hindi, Dhan Prapti Ke Upay In Hindi श्रीकृष्ण मस्तक पर मोर पंख हमेशा धारण किए रहते हैं। इसी वजह से इसे पूजनीय और पवित्र माना गया है। मोर पंख से दुर्भाग्य खत्म हो सकता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी हो सकती है। वास्तु और ज्योतिष में मोर पंख के उपाय बताए गए हैं। अगर घर में सही जगह पर सही तरीके से मोर पंख रखा जाए तो इससे शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं। यहां जानिए कोलकाता की एस्ट्रोलॉजर डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार मोर पंख के कुछ खास उपाय... पहला उपाय अगर कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रूक जाए या बहुत समय से कोई काम अटका हुआ हो तो अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाएं। इससे रूके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। साथ ही, अगर कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस आने के योग बन सकते हैं। दूसरा उपाय घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है। तीसरा उपाय घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। इन पंखों के नीचे भगवान श्रीगणेश की फोटो या छोटी प्रतिमा स्थापित करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। चौथा उपाय जो व्यक्ति हमेशा अपने पास मोर पंख रखता है, उसे हर काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही, अपनी डायरी में मोर पंख रखना भी शुभ माना जाता है। पांचवां उपाय किसी भी शुभ दिन मोर पंख लेकर घर में ऐसी जगह रखें, जहां हर आने-जाने वाले की नजर उस पर पड़ें। इससे आपके घर किसी बुरी नजर का असर नहीं होगा। DISCLAIMER:Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Please Like,Share and Subscribe our youtube channel Today News. Thanks For Watching. Please Share This Video And Subscribe Today News Channel.