उत्तराखण्ड के चमोली और टिहरी में बादल फटा

उत्तराखण्ड के चमोली और टिहरी में बादल फटा

उत्तराखण्ड में शुक्रवार की सुबह आसमान से आफ़त बरसी है..बादल फटने से दो जिलों में हाहाकर मच गया..चमोली और टिहरी जिलों में बादल फटने की वजह से दो-दो लोगों की मौत हुई है..तो पौड़ी में एक युवक बदरीनाथ हाईवे पर ज़मीन धंसने की वजह से नदी में समा गया...पहली खबर टिहरी से आई. जिले के घनसाली तहसील के थार्टी गांव में देर रात से जारी भारी बारिश सुबह होते-होते तबाही लेकर आई. गांव के ऊपर बादल फटने से एक मकान उसकी जद में आ गया. तेज बारिश से बहकर आए मलबे में सुमन सिंह बुटोला का घर ध्वस्त हो गया. घर में बुटोला की पत्नी मकानी देवी अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी. मलबे में तीनों दब गए. गांव वाले जब तक जान पाते और सबको निकाल पाते तब तक मकानी देवी और उनके छह साल के बेटे सुरजीत की मौत हो चुकी थी. किसी तरह उनकी बेटी सपना को निकाला गया जिसकी सांस चल रही थी. उसे फौरन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. बादल फटने की दूसरी खबर चमोली जिले से आई..यहां बादल फटने की दो घटनाएं हुई थराली तहसील के हरीपुरा गांव में बादल फटने से आए मलबे में दो की दबकर मौत हो गई. इसमें एक महिला और एक बच्ची शामिल है. आपदा में पांचवीं मौत पौड़ी जिले से आई. यहां श्रीनगर श्रीकोट के पास एक व्यक्ति अलकनन्दा नदी में बह गया. वह बाइक समेत नदी में समा गया. जब तक कोई कुछ करने को सोचता तब तक नदी की धारा में वह दूर तक बह गया. सड़क किनारे व्यक्ति अपनी बाइक के सहारे खड़ा था तभी सड़क का पुश्ता ढहने से वह नीचे नदी में गिर गया.