दमोह-कुम्हारी पुलिस ने दो साल पहले हुई चोरी का किया खुलासा MP NEWS NETWORK DAMOH NEWS

दमोह-कुम्हारी पुलिस ने दो साल पहले हुई चोरी का किया खुलासा MP NEWS NETWORK DAMOH NEWS

दमोह जिले के कुम्हारी थाने की पुलिस ने दो साल पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । दो वर्ष पूर्व ग्राम पटेरिया में अज्ञात आरोपी दुकान ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान चोरी करके ले गए थे । तब कुम्हारी थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था । जिसकी विवेचना में जुटी पुलिस को चोरी का सामान खरीदने के लिए चोर की तरह ही सोचना पड़ा और चोर से सामान खरीदना पड़ा। जिसकी भनक चोर को नहीं लगी ओर वह पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया । इस मामले में साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यवाही में कुम्हारी थाना प्रभारी बखत ठाकुर, एएसआई सरदार सिंह, एचएस मिश्रा आरक्षक, राजेश राजबहादुर और साइबर सेल प्रभारी राकेश अठया , सौरभ टंडन, अजित दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया ।