कोरोनो की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी ! अक्टूबर में पीक पर रहने की संभावना

कोरोनो की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी ! अक्टूबर में पीक पर रहने की संभावना

कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश के आर्थिक हालातों से हर कोई पूरी तरह परिचित है...जिसके चलते लोग आज तक रोजगार की मार झेल रहे हैं...कई विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तमाम दावे किये हैं जो कि आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं…. ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर बीत गई है..और कुछ ठीक हुए हालातों के बाद लोग एक बार फिर लापरवाही दिखाते नजर आ रहे हैं...जिससे संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं...ये कहना हमारा नहीं बल्कि ये कहना है गृह मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट का...जिन्होंने अक्टूबर में कोरोना के पीक पर होने को लेकर चेतावनी जारी की है। एनआईडीएम ने पीएमओ को अपनी हालिया रिपोर्ट में अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर के उच्चतम स्तर को लेकर चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई इस रिपोर्ट में अक्टूबर में कोरोना के फिर से उच्चतम स्तर पर होने की आशंका जाहिर की गई है और इसको लेकर केंद्र को चेताया भी गया है। एनआइडीएम की रिपोर्ट में 40 विशेषज्ञों के रायटर की सर्वे का हवाला दिया गया है जिसमें अनुमान लगाया गया है कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर 13 अक्टूबर, 2021 तक आने की संभावना है।