सिरसा पुलिस ने एक लाख की जाली करंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है . सिरसा के बेगू रोड स्थित पेपर मिल के नजदीक से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है .आरोपियों से 168 नकली नोट जो 500 500 के है व 8 नोट दो दो हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जायेगा।