चीन का इस वक्त सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों के साथ तनावपूर्ण संबंध चल रहा है। कोरोना संकट सामने आने के बाद दुनिया में चीन के प्रति गुस्सा काफी हद तक बढ़ गया है। लेकिन इतना सब करने के बावजूद चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल, एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, चीन अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को दोगुना करने का काम शुरू कर दिया है। यही नहीं, वह दूसरे देशों में अपने सैन्य ठिकाने भी बढ़ा रहा है जहां से वो जरूरत पड़ने पर कई देशों को निशाना बना सके। To Subscribe on Youtube: / punjabkesaritv Follow us on Twitter : / punjabkesari Like us on FB: / pkesarionline