उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक लड़की की मौत के बाद हंगामा बरपा है. घर वालों ने पुलिस पर मारने का आरोप लगाया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के कोई सबूत नहीं मिले. हालांकि, सबूत आत्महत्या के भी नहीं मिले हैं. चार डॉक्टरों की टीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी निशा के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले.समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप है कि पुलिस ने जाति के आधार पर घटना की है. योगी सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'जो चंदौली के इंस्पेक्टर और पुलिस के लोग हैं, उन्होंने जानबूझकर घटना की है, अगर बहन की जान गई है तो आरोपी पुलिस वालों पर 302 में मुकदमा दर्ज होना चाहिए.'