तो क्या शमी की पत्नी ने करवाया था शमी का जानलेवा एक्सीडेंट पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला ख़ुलासा

तो क्या शमी की पत्नी ने करवाया था शमी का जानलेवा एक्सीडेंट पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला ख़ुलासा

तो क्या शमी की पत्नी ने करवाया था शमी का जानलेवा एक्सीडेंट पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला ख़ुलासा रविवार को जहाँ देश रामनवमी के जश्न में डूबा हुआ था वहीँ दूसरी तरफ खबर आई कि भारत के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी का रोड एक्सीडेंट हो गया है. एक्सीडेंट काफी गंभीर बताया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मोहम्मद शमी उस वक़्त देहरादून से दिल्ली लौट ही रहे थे कि तभी उनका एक्सीडेंट हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में शमी को सिर में बेहद गंभीर चोट आई थी जिसके चलते उन्हें सिर में दस टाँके लगे थे. ऐसे में अब इस एक्सीडेंट के तकरीबन 24 घंटे बाद पुलिस ने इस हादसे के बारे में एक बड़ा ख़ुलासा किया है. एक्सीडेंट या साजिश? ये खबर सुनकर हर देशवासी का दिल बैठ सा गया था क्योंकि बीते 15-20 दिनों से मोहम्मद शमी वैसे भी अपने पारिवारिक लड़ाई से जूझ रहे थे. उनकी पत्नी ने उनके अवैध संबंधों का दावा किया था. ऐसे में अब ये एक्सीडेंट शमी के ऊपर एक और मुसीबत बन कर टूटा था. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक़्त हुआ था जब दिल्ली जाते समय देहरादून में आशारोड़ी बैरियर के पास क्रिकेटर मोहम्मद शमी की गाड़ी को सामने से आ रहे ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी थी. शमी के एक्सीडेंट के बाद कई लोगों ने इसमें साजिश की भी आशंका जताई थी जिसपर पुलिस ने अब बड़ा ख़ुलासा करते हुए बताया है कि… इस हादसे में अकेले शमी नहीं बल्कि उनके 4 दोस्त भी घायल हुए थे जिन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. शमी की चोट गंभीर बताई जा रही थी और उन्हें इसमें कुल दस टाँके भी आये हैं. हालाँकि इलाज़ के बाद शमी को कुछ देर आराम की सलाह दी गयी और फिर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया था. वहीँ जानकारी के मुताबिक क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जिस तरह से बीते कुछ दिनों से हसीन जहां और शमी के बीच विवाद चल रहा था ऐसे में कुछ लोग इसे साजिश भी मान रहे थे लेकिन इस तरह की अटकलों का पूरा-पूरा खंडन करते हुए देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस ने शमी के एक्सीडेंट को दुर्भाग्यवश हादसा ही बताया है. पुलिस के बताया कि, “जिस वक़्त ये हादसा हुआ उस समय ट्रक चालक काफी तेज़ स्पीड में था और उसने अपना नियन्त्रण खो दिया जिसकी वजह से ये एक्सीडेंट हुआ है. ऐसे में ये किसी तीसरे की साजिश तो नहीं लगती, ये महज़ एक दुर्घटना है.”