हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल सिरसा में जनता दरबार लगाएंगे, ये जनता दरबार चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हाल में होगा, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि सीएम कल 200 से ज्यादा शिकायतें निपटाएंगे, कल मुख्यमंत्री के सामने सिरसा में हो रही नशे से मौतों का मामला भी उठ सकता है, इसके साथ डबवाली उपमंडल में किसानों के धरने का मामला भी सामने आएगा, डबवाली को पुलिस जिला बनाने को लेकर भी मांग की जाएगी, देखिये ये वीडियो