बरेली की सेंट्रल जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बिजनौर के किरतपुर का रहने वाला कैदी नरपाल सरिया के सहारे से दीवार फांद कर फरार हो गया था नरपाल की फरारी की सूचना सुबह उस वक्त मिली जब कैदियों की गिनती हुई और नर पाल उसमें से गायब मिला जिसके बाद पूरे शहर में बैरियर लगाकर चेकिंग की गई लेकिन नरपाल का पता नहीं चल पाया नर पाल के खिलाफ थाना इज्जत नगर मैं रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई थी नरपाल बिजनौर के किरतपुर में गांव रायपुर मौअजमपुर का रहने वाला था और उसको 6 दिसंबर 2010 को दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी उसके बाद 28 अप्रैल 2012 को इसे बिजनौर जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेज दिया गया था नर पाल जेल में नंबरदार था जिस वजह से उसे जेल की सभी बैरको में जाने की आजादी थी रविवार की रात 2:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच वह कोहरे का लाभ उठाकर जेल की दीवार पर सरिया के सहारे चढ़ा और भाग खड़ा हुआ नरपाल को 14 फरवरी 2009 को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद में नरपाल को फास्ट्रेक कोट एक ने आजीवन कारावास और 15000 के जुर्माने से दंडित किया था इस पर एनएससी की कार्रवाई भी की गई थी थी नरपाल की फरारी के बाद पुलिस महा निरीक्षक बरेली में नरपाल की गिरफ्तारी पर 50000 का इनाम घोषित कर दिया गया था आज नरपाल को किरतपुर पुलिस द्वारा एक अवैध तमंचे के साथ रायपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है एसपी ने बताया के नरपाल को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। मिट्ठू शाह की रिपोर्ट TAHALKANEWS OFFICE CON NO 9198041777