पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. आज सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल के पुरुलिया में एक चुनावी रैली की जिसमें ममता बनर्जी ने बीजेपी को नक्सलियों और सांप से भी ज्यादा खतरनाक बता दिया. वहीं शुभेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद ममता बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री लिखने को तैयार रहे.