यूकेएसएस एससी भर्ती घोटाले ने खड़ा किया उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवाओं के सामने बड़ा संकट..... छह लाख युवाओं के भविष्य पर लटकी तलवार..... सरकारी विभागों में 4282 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां..... कब होंगी भर्तियां कोई नहीं जानता.... तमाम हुकमरान, हाकिम और हाकम उत्तराखण्ड भर्ती आयोग को दीमक की तरह चाटकर खोखला कर चुके हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जांच के दायरे में है और भविष्य में अगली भर्तियां कब हो पाएंगी किसी को कुछ पता नहीं है। क्योंकि सरकारी विभागों में 4282 पदों को भरने के लिए आयोग की सात प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इससे इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले करीब छह लाख अभ्यर्थियों की बेचेनी भी बढ़ गई है। वर्तमान में आयोग के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके माध्यम से वो परीक्षा का आयोजन कर सके। अब तक भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छापने और परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के मालिक व चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद आयोग की तरफ से कंपनी से सभी कार्य छीने जा चुके हैं और कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी चल रही है। अब आपको बताते हैं कि वो कौन सी भर्ती परीक्षाएं हैं जिन पर संकट है- पुस्तकालय सहायक जिसमें कुल 220 पद हैं और राज्य के 1,68,850 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पटवारी के 521 पदों के लिये 1,62,000 युवाओं ने किया है आवेदन, पुलिस आरक्षी के 1521 पदों के सापेक्ष 1,03,030 आये हैं आवेदन वन आरक्षी 894 पद हैं जिनके लिये 1,31,500 अभ्यथियों ने आवेदन किया है सहायक लेखाकार 66 पद और 26,840 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन वाहन चालक के 192 पद हैं जिनके लिये 11,390 युवाओं ने आवेदन किया है। पुलिस दूरसंचार हेड कांस्टेबल के 272 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी हैं, शैक्षिक दस्तावेजों की जांच बाकी है। अब ये परीक्षाएं कब होंगी किसी को कुछ पता नहीं है। यूकेएसएस एससी की ओर से अभी तक परीक्षाओं की कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है problem in UKSSSC exam, यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं पर संकट, 7 भर्ती परीक्षाओं के आयोजन पर संशय, 6 लाख युवाओं के भविष्य पर संकट, Doubts on the conduct uksssc exam, Crisis on the future of 6 lakh youth, what will be the future of uksssc students, uttarakhand uksssc bharti, UKSSSC Paper leak, UKSSSC exam what will happen, UKSSSC big scam, BIG Scam in UKSSSC exam, When will the UKSSSC exam be held, UKSSSC परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, UKSSSC की परीक्षा रद्द, Allegations Of Paper Leak, uttarakhand big news today, uttarakhand big breaking, Follow us: Facebook: / jaibharattv instagram : / jaibharattv YouTube: / jaibharattv Twitter: / jaibharattv Jai Bharat Tv Website: https://www.jaibharattv.com