छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए. जवानों के शहीद होने की खबर मिलने के बाद हर आंख नम है. बीजापुर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते वक्त उनके घरवालों के आंसू छलक गए. आज अमित शाह भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर पहुंचे और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. #NaxalAttack #BijapurNaxalAttack #ChhattisgarhNaxalAttack #ETVBharatHindi